लू लगने से महिला की मौत

कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के चांपी में शुक्रवार को लू लगने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान रामगढ़ जिला के पतरातू थर्मल निवासी जैतू लोहरा की पत्नी मानो देवी (63 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मानो देवी अपने बेटा के साथ कुड़ू थाना क्षेत्र के चुंद […]
कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के चांपी में शुक्रवार को लू लगने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान रामगढ़ जिला के पतरातू थर्मल निवासी जैतू लोहरा की पत्नी मानो देवी (63 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मानो देवी अपने बेटा के साथ कुड़ू थाना क्षेत्र के चुंद पतरा टोली में एक शादी समारोह में आयी थी . शुक्रवार की सुबह 11 बजे पतरातू जाने के क्रम में वह चांपी चौक में अचानक गश खाकर गिर गयी. ग्रामीणों ने समझा कि महिला सो रही है. दो घंटे बाद भी जब महिला नहीं उठी तो ग्रामीणों ने पाया कि उसकी मौत हो गयी है. कुडू बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




