जय श्रीराम समिति ने नववर्ष धूमधाम से मनाया

लोहरदगा : जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में नववर्ष विक्रम संवत 2074 धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्वयंभू महादेव मंदिर छत्तरबगीचा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. समिति के लोग हाथों में भगवा झंडा लिए जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. शोभायात्रा में गाजे बाज के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से […]
लोहरदगा : जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में नववर्ष विक्रम संवत 2074 धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्वयंभू महादेव मंदिर छत्तरबगीचा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. समिति के लोग हाथों में भगवा झंडा लिए जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. शोभायात्रा में गाजे बाज के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से समिति के महिला पुरुष विक्रम संवत् अमर रहे, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारो के साथ मिशन चौक, राणा चौक, अपर बाजार, गुदरी बाजार, शास्त्री चौक अमला टोली, पावरगंज सुभाष चौक, बाबा मठ होते हुए दुर्गा बाड़ी में पहुंच कर दीप यज्ञ, भक्ति जागरण एवं भंडारे में शामिल हुए.
दीपयज्ञ के माध्यम से समस्त जिलेवासियों एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की गयी. दीपयज्ञ के पश्चात भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया.
शोभायात्रा में विक्रमादित्य महाराज का झांकी आकर्षक का केंद्र रहा. मौके पर पूर्व विधायक रमेश उरांव, चंद्रशेखर अग्रवाल, धीरज कुमार, सीताराम शर्मा, अनिल गुप्ता, अजय सोनी, सुषमा, कन्हैया करूआ, पवन तिग्गा, राजेश महतो, अनुप गुप्ता, रितेश, हेमंत वर्मा, विक्रम दास, ओम महतो, सुनील नायक, विक्की कसेरा, बजरंग करूआ, समेला भगत, रेखा देवी, भारती देवी, सुनीता देवी, सामो देवी, मीना बाखला, राधा देवी, आदित्य कुमार, मुरारी सोनी, विजय जायसवाल, रंजित यादव, अमरेश भारती, कपींद्र महतो, देवेंद्र साहू, गोपाल महतो, अमर साहू, रवींद्र वर्मा, राज महतो, राज भगत, कृष्णा भगत, रिंकू वर्मा, प्रमोद , अमित सिंह, चंदन सिंह, जितेंद्र साहू, गुड्डू साहू, शिबू साहू, हेमंत शाहदेव, नितेश जायसवाल, सोनू प्रसाद, रवि महली सहित बड़ी संख्या में समिति के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




