सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आयें महिलाएं

Updated at : 22 Mar 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आयें महिलाएं

उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड के सीरम में डीसी ने लगाया जनता दरबार लोहरदगा : पेशरार प्रखंड क्षेत्र के सीरम पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में डीसी विनोद कुमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आने की जरूरत है. महिलाएं अपने हक एवं अधिकार को […]

विज्ञापन
उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड के सीरम में डीसी ने लगाया जनता दरबार
लोहरदगा : पेशरार प्रखंड क्षेत्र के सीरम पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में डीसी विनोद कुमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आने की जरूरत है. महिलाएं अपने हक एवं अधिकार को पहचानें. साक्षर हो और जागरूक हो. महिलाओं में समाज को बदलने की क्षमता होती है. अंधविश्वास का नाश करें.
उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में सीरम पंचायत सबसे पहले खुले में शौच से मुक्त होगा.उन्होंने कहा कि जितनी विधवा महिलाएं हैं, सभी का एक सप्ताह के अंदर पेंशन स्वीकृत की जायेगी. जनता दरबार में उपस्थित सीडीपीओ को पेशरार के गांवों में कैंप करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में निशक्तों की पहचान कर उन्हें सर्टिफिकेट देने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया. स्वास्थ्य विभाग को पेशरार के विभिन्न पंचायतों में मेडिकल का कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया. प्रखंड के पांचों पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार लगाया जायेगा. जनता दरबार में डीसी द्वारा वृद्धा एवं विकलांगता पेंशन के मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने लोगों को सरकार द्वारा दी जानेवाली लाभों के बारे में बताया.
उन्होंने कहा कि अब बिजली से चलने वाली सिचाई मशीनें भी ले सकते हैं. 14 से 22 हजार में मशीनें उपलब्ध हैं. मौके पर डीएसइ रेणुका तिग्गा ने कहा कि सभी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में सप्ताह में तीन दिन बच्चों को अंडा देना है. बच्चों को यूनिफॉर्म और किताबें दी जा रही हैं. स्कूल किट के लिए दिये गये पैसे का अभिभावक सदुपयोग करें. सभी स्कूलों में केजी वन की शुरुआत की जा रही है. बालिकाओं को पूरी शिक्षा दें. डीएसइ ने कहा कि पहले पढ़ाई फिर विदाई की भावना के साथ बेटियों को सक्षम बनायें. जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाई मुफ्त दी गयी.
जनता दरबार में ग्रामीण मुनेश्वरी देवी ने बताया कि जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड जान पड़ता है. इस पर डीसी ने कहा कि स्कूलों में ही बच्चों का जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था की जा रही है. सीडीपीओ ने परियोजना के तहत आंगनबाड़ी में मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola