खुले में शौच नहीं करें ग्रामीण : डीसी

Updated at : 18 Mar 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच नहीं करें ग्रामीण : डीसी

लोहरदगा : उपायुक्त विनोद कुमार ने जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ मिल कर मॉर्निग फॉलो-अप दलों का गठन किया है. डीसी स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ एक दल का नेतृत्व कर रहे हैं. डीसी भंडरा प्रखंड में शुक्रवार […]

विज्ञापन
लोहरदगा : उपायुक्त विनोद कुमार ने जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ मिल कर मॉर्निग फॉलो-अप दलों का गठन किया है. डीसी स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ एक दल का नेतृत्व कर रहे हैं. डीसी भंडरा प्रखंड में शुक्रवार को नौ पंचायतों में मॉर्निग फॉलो-अप में 05:30 बजे सुबह पहुंच कर यह जानने का प्रयास किया कि कौन-कौन व्यक्ति खुले में शौच से मुक्त नहीं हो पाये हैं.
डीसी के साथ भंडरा बीडीओ तेज कुमार हस्सा एवं सदर प्रखंड के बीडीओ गौतम भगत शामिल थे. पदाधिकारियों ने कई ग्रामीणों को खुले में शौच करने जाने और आने वाले लोगों को गांधीगिरी के अंदाज में फूल माला पहना कर समझाया और उनसे खुले में शौच नहीं करने का आग्रह किया़ साथ ही उन्हें खुले में शौच से मुक्ति के लिए जागरूक भी किया. ज्ञात हो कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले को खुले में शौच से पूर्णत: मुक्त कराने के लिए अधिकारी गांव-गांव जाकर मॉर्निंग फॉलो अप कर रहे हैं. ग्रामीणों के बीच चौपल लगा कर स्वच्छता अभियान के बारे में वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं.
वहीं ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अब अपने घरों में शौचालय का निर्माण भी करा रहे हैं. इसी क्रम में डीडीसी दानियल कंडूलना की टीम ने भौरो प्रखंड के विभिन्न गांव, डीपीओ महेश भगत की टीम ने जमगांई, एसडीओ राज महेश्वरम की टीम ने आकाशी गांव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम की टीम बाड़ागाई गांव, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार की टीम मसमानो गांव, जिला अवर निबंधन की टीम गडरपो, श्रम अधीक्षक की टीम ने उदरंगी में कई लोगों को गांधीगिरी के अंदाज में सम्मानित किया एवं उन्हें शौचालय बनाने तथा खुले में शौच नहीं करने के संबंध में जानकारी दी.खुले में शौच जाने वाले लोगों को समझाने के बाद उन्हें शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग की शपथ दिलायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola