लोहरदगा : कुर्से गांव में किसान की हत्या

Updated at : 27 May 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : कुर्से गांव में किसान की हत्या

लोहरदगा़ : सदर प्रखंड के कुर्से गांव में बुधवार की देर रात 44 वर्षीय लाल रंगनाथ शाहदेव की हत्या कर दी गयी़ सुबह लोगों ने जब शव को देखा, तो इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना पाते ही एसपी कार्तिक एस, एएसपी विवेक कुमार ओझा, डीएसपी अनुज उरांव, सदर थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी घटना […]

विज्ञापन
लोहरदगा़ : सदर प्रखंड के कुर्से गांव में बुधवार की देर रात 44 वर्षीय लाल रंगनाथ शाहदेव की हत्या कर दी गयी़ सुबह लोगों ने जब शव को देखा, तो इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना पाते ही एसपी कार्तिक एस, एएसपी विवेक कुमार ओझा, डीएसपी अनुज उरांव, सदर थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्क्वाएड डॉग का सहारा लिया़ इसके बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला़ पुलिस दो-तीन युवकों को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि लाल रंगनाथ बुधवार की शाम को ही घर से निकले थे.
देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान रहे. सुबह सूचना मिली कि उनके घर से 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पुल के नीचे एक शव पड़ा है. परिजन वहां पहुंचे और परिजनों ने शव की पहचान लाल रंगनाथ के रूप में की. पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या घटना स्थल पर नहीं की गयी है. मृतक के सिर पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola