जल पंचायत 30 अप्रैल से
Updated at : 24 Apr 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : जिले में जल संकट को देखते हुए डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने जल पंचायत कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल से चार मई तक करने का निर्णय लिया है. उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि गरमी के बढ़ते प्रकोप एवं संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए पेयजल विभाग एवं संबंधित पदाधिकारियो के […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : जिले में जल संकट को देखते हुए डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने जल पंचायत कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल से चार मई तक करने का निर्णय लिया है. उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि गरमी के बढ़ते प्रकोप एवं संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए पेयजल विभाग एवं संबंधित पदाधिकारियो के साथ कई बैठकें की गयी.
इस क्रम में यह बात सामने आयी कि नदियो से लगातार बालू का उठाव एवं जलसंरक्षण की व्यवस्था नहीं होने के कारण जल स्तर नीचे चला गया है़ ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि 30 अप्रैल से चार मई तक पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में जल पंचायत आयोजित किया जाये़ इसके तहत बीडीओ जल पंचायत की अध्यक्षता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




