चिपो ठेका टोली में जली एक साथ तीन चिता

Updated at : 21 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
चिपो ठेका टोली में जली एक साथ तीन चिता

लोहरदगा : लोहरगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के चिपो ठेका टोली में रविवार की रात जिंदा जला दिये गये गोबर्धन उरांव, मादो उरांव एवं सुखमनिया उरांव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन चिता सजायी गयी. अंतिम संस्कार की रश्म गोवर्धन के पुत्र अशोक एवं मुनेश्वर ने निभायी. […]

विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के चिपो ठेका टोली में रविवार की रात जिंदा जला दिये गये गोबर्धन उरांव, मादो उरांव एवं सुखमनिया उरांव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन चिता सजायी गयी.
अंतिम संस्कार की रश्म गोवर्धन के पुत्र अशोक एवं मुनेश्वर ने निभायी. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो, कैरो थाना प्रभारी, जिला परिषद सदस्य के अलावा गोवर्धन के रिश्तेदार मौजूद थे. गोवर्धन का छोटा बेटा लालदेव रांची के एक अस्पताल में भरती है़
गोवर्धन के चार पुत्र हैं. इनमे अशोक पुलिस सेवा में, मुनेश्वर सेना में, सुरेश भोपाल में इंजीनियर एवं लालदेव शामिल हैं. घटना के
मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 25 नामजद एवं 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कैरो थाना में मामला दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola