मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का शिलान्यास
Updated at : 13 Apr 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम महत्वाकांक्षी परियोजना है़: सुदर्शन लोहरदगा : डिजिटल इंडिया लैंड रिकाॅर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत झारखंड में जिला अभिलेखागारों को आधुनिक बनाया जाना है. राज्य में पहले चरण में लोहरदगा एवं गुमला जिलों के जिला अभिलेखागारों को मॉडर्न रिकार्ड रूम के रूप में विकसित किया जाना है. इसी क्रम में […]
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम महत्वाकांक्षी परियोजना है़: सुदर्शन
लोहरदगा : डिजिटल इंडिया लैंड रिकाॅर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत झारखंड में जिला अभिलेखागारों को आधुनिक बनाया जाना है. राज्य में पहले चरण में लोहरदगा एवं गुमला जिलों के जिला अभिलेखागारों को मॉडर्न रिकार्ड रूम के रूप में विकसित किया जाना है.
इसी क्रम में लोहरदगा जिले में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री द्वारा जिले में मॉडर्न रिकार्ड रूम का शिलान्यास किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है़ इसका प्रथम उद्देश्य राजस्व अभिलेखों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखते हुए आम जनता के लिए सुगमता से उपलब्ध करवाना है.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस दायित्व को निभाना होगा कि कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटि रहित तरीके से संपादित किया जाये. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा ने किया़ कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार ने किया.
मौके पर विधायक सुखदेव भगत, जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह, उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी कार्तिक एस, एसडीओ राज महेश्वरम, डीडीसी दानियल कंडुलना,डीटीओ राजीव कुमार, गव्य विकास पदाधिकारी एके सिंह,रजिस्ट्रार वैभवमनी त्रिपाठी, कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, सीताराम शर्मा, नप उपाध्यक्ष सुबोध राय, पंकज लाल, नरेन राज, आलोक साहू, राजकुमार वर्मा, जिप सदस्य वृजमनी देवी, ओम गुप्ता, लाल नवल, साबिर खान, अशोक खत्री, कवलजीत सिंह, आदिल अहमद व संजीव साहू सहित समाहरणालय कर्मी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




