तय किये गये जुलूस के मार्ग
Updated at : 10 Apr 2016 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई़ इसमें त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने काे कहा गया़ जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था पर ध्यान रखने की अपील की़ शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी लोहरदगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई़ इसमें त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने काे कहा गया़ जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था पर ध्यान रखने की अपील की़ शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
लोहरदगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसडीओ राज महेश्वरम ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर शहर को पांच जोन में बांट कर जुलूस का मार्ग निर्धारित किया गया है. प्रशासन द्वारा इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त कर दी गयी है. पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम सक्रिय किया जायेगा. बैठक में डीसी श्री प्रताप ने बताया कि अखाड़ों द्वारा चयनित 100 वोलेंटियर्स प्रशासन की मदद करेंगे. जुलूस में खतरनाक शस्त्रों के प्रदर्शन पर सावधानी रखने की अपील की गयी है.
जुलूस के दौरान दूसरे धर्म की भावनाओं का ख्याल रखने को कहा गया़ बैठक में एसपी कार्तिक एस ने कहा कि जुलूस में सावधानी रखें. नशा कर हुड़दंग करने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी. जुलूस एवं शहर के होटलों व लॉज में आने जाने वाले पर भी नजर रहेगी़ तय मानक से अधिक आवाज पर लाउडीस्पीकर बजाने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. पुलिस इसकी तैयारी के लिए मॉक ड्रील भी करेगी. बैठक में शांति समिति के सदस्यों की ओर से सड़क पर पड़े बिल्डिंग मैटेरियल्स हटाने, कंट्रोल रूम सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो के नाम, फोन नंबर सार्वजनिक करने, सड़क की मरम्मत कराने, जुलूस के दौरान बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर राेक लगाने, पेयजल एवं एंबुलेंस व्यवस्था की मांग की गयी़ पेशरार में टैंकर से मेला स्थल पर पानी पहुंचाने की भी बात कही गयी. अंजुमन इस्लामिया की ओर से त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिया गया.
बैठक में डीडीसी दानियल कंडुलना, एसी रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार, छंदा भट्टाचार्य , डीएसपी आशीष कुमार महली, सभी थाना के प्रभारी, सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, राजकिशोर महतो, रामलखन प्रसाद साहू,फजल अब्बाल, कृष्णा सिंह, अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेट्री सज्जाद खान, प्रदीप राणा, पवन तिग्गा, राजीव गुप्ता, विनोद सिंह खेरवार, विशेश्वर प्रसाद दीन, नजीर आलम खान, सहादत हुसैन, कुमार संदीप, नवीन कुमार टिंकू, सुखैर भगत व कैलाश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




