शिक्षकों की कमी, शिक्षण कार्य प्रभावित
Updated at : 01 Apr 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा़ : राजकीय उत्क्रमित मवि बेदाल में शिक्षकों की कमी से अभिभावक परेशान हैं. विद्यालय में 354 छात्र-छात्राएं हैं. यहां मात्र दो शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं. इस कारण विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही है. विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है. विद्यालय में चार पारा शिक्षक थे, जो […]
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा़ : राजकीय उत्क्रमित मवि बेदाल में शिक्षकों की कमी से अभिभावक परेशान हैं. विद्यालय में 354 छात्र-छात्राएं हैं. यहां मात्र दो शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं. इस कारण विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही है. विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है.
विद्यालय में चार पारा शिक्षक थे, जो कि शिक्षक नियुक्ति में सरकारी शिक्षक बन कर अन्यत्र चले गये. विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए विद्यालय के अध्यक्ष हरिनाथ महतो ने ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को दिया था, परंतु विद्यालय को शिक्षक नहीं मिला. दो शिक्षकों से विद्यालय में पढ़ाई कराना मुश्किल हो रहा है. ग्रामीणों ने बेदाल विद्यालय में तीन शिक्षकों की नियुक्ति अविलंब करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




