छह माह से ठप है जलापूर्ति
Updated at : 01 Apr 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

हाल कुंदो ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कुड़ू (लोहरदगा) : कुंदो ग्रामीण जलापूर्ति योजना छह माह से ठप हो गयी है. जलापूर्ति ठप होने से कुंदो एवं पिपराटोली में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ ग्रामीणों ने कई बार विभाग को मामले से अवगत कराया, लेकिन पहल नहीं हो रही है. इससे लोगों की परेशानी […]
विज्ञापन
हाल कुंदो ग्रामीण जलापूर्ति योजना का
कुड़ू (लोहरदगा) : कुंदो ग्रामीण जलापूर्ति योजना छह माह से ठप हो गयी है. जलापूर्ति ठप होने से कुंदो एवं पिपराटोली में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ ग्रामीणों ने कई बार विभाग को मामले से अवगत कराया, लेकिन पहल नहीं हो रही है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है़ उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किसके पास शिकायत करें, जहां समस्या का समाधान हो़
क्या है योजना : पीएचइडी लोहरदगा की ओर से 18 लाख की लागत से मिनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना प्रारंभ की गयी थी. योजना के तहत पूर्व में करायी गयी बोरिंग से घर-घर जलापूर्ति करने की योजना थी. पांच लाख की लागत से सोलर सिस्टम लगाने, पांच लाख की लागत से पंप हाउस एवं मशीन लगाने आदि के साथ राजस्व गांव के सभी घरों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने की योजना थी. सोलर सिस्टम लगाने का उद्देश्य यह था कि विद्युत की आवश्यकता नहीं थी. ग्रामीणों के अनुसार, संवेदक ने काम पूरा किया़
एक वर्ष तक आपूर्ति कराने के बाद संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जलसहिया को काम सौंप दिया. मुखिया ने मशीन चलाने का काम एक अन्य व्यक्ति (मशीन चालक) को सौंप दिया. छह माह पूर्व जलापूर्ति करने वाली मशीन जल गयी. जल गयी मशीन को मरम्मत के लिए विभाग को सौंपा गया, लेकिन आज तक मशीन नहीं बनी है़ इस कारण पानी की आपूर्ति ठप है.
इधर, जलापूर्ति ठप होने से कुंदो गांव के करीब 70 घरों में पानी नहीं पहुंचा पा रहा है. इसके अलावा पिपराटोली के 15 घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है. दोनों गांव में 10 चापानल है. इनमें कई खराब हैं.
इस संबंध में पीएचइडी अवर प्रमंडल के कनीय अभियंता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मिनी जलापूर्ति योजना का संचालन लाभुक समिति को करना है. पानी आपूर्ति की मशीन जल गयी है़ इससे विभाग को अवगत करा दिया गया है. वहीं बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि मामले से उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




