रांची, लोहरदगा की टीम जीती

Updated at : 29 Mar 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची, लोहरदगा की टीम जीती

लोहरदगा़ : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के मैदान में राज्यस्तरीय अंडर 13 अनिमेश कुणाल सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच रांची एवं लातेहार के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार सिंह ने किया. उद्घाटन मैच में रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में […]

विज्ञापन
लोहरदगा़ : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के मैदान में राज्यस्तरीय अंडर 13 अनिमेश कुणाल सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच रांची एवं लातेहार के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार सिंह ने किया. उद्घाटन मैच में रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी लातेहार की टीम मात्र 84 रन बनाकर आल आउट हो गयी.
रांची की ओर से सूरज ने 51, आकाश ने 36, हर्ष ने 27 एवं राज ने 23 रन बनाये. लातेहार टीम की ओर से अमित ने 22, इरशाद ने 10, सूयांश ने 15, सुमित ने 15 रनों का योगदान दिया़ रांची की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष ने 7 रन देकर 4 विकेट लिये. दूसरे मैच में जेटीपीएस लोहरदगा ने गुमला को 64 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola