पैसा लेकर शौचालय का निर्माण पूरा नहीं करनेवालों पर होगी प्राथमिकी

Updated at : 05 Jan 2016 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
पैसा लेकर शौचालय का निर्माण पूरा नहीं करनेवालों पर होगी प्राथमिकी

लोहरदगा : जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत राशि लेकर शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा छोड़नेवाले मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया है. इसी क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा को निर्देश दिया कि जो भी मुखिया […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत राशि लेकर शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा छोड़नेवाले मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया है.
इसी क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा को निर्देश दिया कि जो भी मुखिया शौचालय निर्माण के लिए राशि लेने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिये हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. विभाग के इइ ने बताया कि जिले में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन कुछ मुखिया राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिये हैं, जो कि गलत है.
ऐसे पंचायत के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. कहा कि जिले में शौचालय निर्माण के बाद उसके उपयोग के लिए शीघ्र ही जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, ताकि लोग समझ सकें कि तमाम बीमारियों की जड़ गंदगी है और खुले में शौच से जब तक मुक्ति नहीं मिलेगी, तब तक स्वस्थ्य शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है. शीघ्र ही लोहरदगा जिला खुले में शौच से मुक्त जिला बनेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola