अवैध पत्थरों से हो रहा सड़क, पुल का निर्माण

कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के सलगी एवं चांपी सुरक्षित वनक्षेत्र, लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन विस्तारीकरण कार्य के आसपास से पत्थरों का अवैध उत्खनन जारी है. रेलवे कार्य के बाद निकले पत्थरों को रेलवे विभाग रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. पश्चिमी क्षेत्र में अवैध पत्थरों से सड़क निर्माण से लेकर पुल-पुलिया, पीसीसी पथ निर्माण का […]
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के सलगी एवं चांपी सुरक्षित वनक्षेत्र, लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन विस्तारीकरण कार्य के आसपास से पत्थरों का अवैध उत्खनन जारी है. रेलवे कार्य के बाद निकले पत्थरों को रेलवे विभाग रोकने में नाकाम साबित हो रहा है.
पश्चिमी क्षेत्र में अवैध पत्थरों से सड़क निर्माण से लेकर पुल-पुलिया, पीसीसी पथ निर्माण का कार्य हो रहा है. प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में कमले से टोरी तक रेलवे विस्तारीकरण कार्य हो रहा है. रेलवे विभाग को वन विभाग ने जमीन दी है. रेलवे के पुलिया निर्माण, पटरी बिछाने के क्रम में कई चट्टानों को तोड़ा गया.
यह पत्थर रेलवे विभाग की है, लेकिन रेलवे विभाग में कार्य कर रहे ठेकेदारों, रेलवे के अधिकारियों कि मिलीभगत से इन पत्थरों का अवैध खनन करते हुए वन विभाग की जमीन में डंपिंग किया जा रहा है. यहां से सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण में पत्थर माफिया धड़ल्ले से बेच रहे हैं एवं सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है. पिछले दिनों वन विभाग ने अभियान चलाते हुए अवैध पत्थर लदे पांच वाहनों को पकड़ा था. मामला भी दर्ज किया गया था.
रेलवे की जमीन से निकल रहा पत्थर : कुडू वन क्षेत्र पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि वन विभाग की जमीन में अवैध उत्खनन नहीं हो रहा है. रेलवे को दिये जमीन से पत्थर निकल रहा है. विभाग बराबर अभियान चलाता है.
जांच के बाद पता चलेगा : बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि पत्थरों का अवैध उत्खनन होने कि सूचना नहीं है, अगर अवैध काम हो रहा है तो गलत है, मामले कि जांच के बाद पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




