लाभुकों का भुगतान डीबीटी से करें : डीसी

Updated at : 02 Jan 2016 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों का भुगतान डीबीटी से करें : डीसी

लोहरदगा : सामाजिक सुरक्षा के शत-प्रतिशत लाभुकों का भुगतान डीबीटी से करना सुनिश्चित किया जाये. उक्त बातें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा तकनीकी समिति के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिले में सामाजिक सुरक्षा के कुल 14826 लाभुक हैं, जबकि सिर्फ 14066 लाभुकों […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सामाजिक सुरक्षा के शत-प्रतिशत लाभुकों का भुगतान डीबीटी से करना सुनिश्चित किया जाये. उक्त बातें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा तकनीकी समिति के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही.
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिले में सामाजिक सुरक्षा के कुल 14826 लाभुक हैं, जबकि सिर्फ 14066 लाभुकों का ही एकाउंट खुला है. उनमें से 13996 लाभुकों का ही यूआइडी आधार से जोड़ा गया है. सिर्फ 11219 का बैंकों के द्वारा कन्फर्म किया गया है. उसी आधार पर 11219 एकाउंट को ही एनपीसीआइ मे पेस्ट किया गया है, लेकिन मात्र 9159 लाभुकों का ही भुगतान डीबीटी से किया जा रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि खुद लाभुकों का एकाउंट पोस्ट ऑफिस में भी है. समीक्षा के दौरान अब तक 5667 लाभुको को यूआइडी आधार से डीबीटी भुगतान नहीं किये जाने पर उपायुक्त श्री भजंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की. सबसे ज्यादा त्रुटि बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया, केनरा बैंक, भारतीय ग्रामीण बैंक आदि के थे.
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द त्रुटियों का निराकरण करे तथा बाकी बचे लाभुकों के एकाउंट को युआईडी आधार से जोड़कर शत प्रतिशत लाभुकों का का भुगतान डीबीटी से करना सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश देते हुए कहा कि अब पोर्टल भी खुल गया है. सभी लाभुको के आवेदनों को वेरीफिकेशन कर जल्द पूर्ण करें. मौके पर डीआरडीए निदेशक विनोद कुमार चौधरी, एमडीएम सहगल, आइडीबीआइ के प्रबंधक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola