नववर्ष के स्वागत के लिए तैयार हैं पिकनिक स्पॉट
Updated at : 31 Dec 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में नववर्ष की तैयारी जोरों पर है. विभिन्न पर्यटन स्थलों में लोग पहुंच कर पिकनिक मनाने की तैयारी कर चुके हैं. शहर के अजय उद्यान के अलावे बगडू पहाड़, नन्दनी डैम, कोराम्बे, नन्दगांव, धरधरिया जलप्रपात, निन्दी जलप्रपात, लवापानी, महादेव मंडा, अखिलेश्वर धाम, बुढ़वा महादेव सहित अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोग नववर्ष […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में नववर्ष की तैयारी जोरों पर है. विभिन्न पर्यटन स्थलों में लोग पहुंच कर पिकनिक मनाने की तैयारी कर चुके हैं.
शहर के अजय उद्यान के अलावे बगडू पहाड़, नन्दनी डैम, कोराम्बे, नन्दगांव, धरधरिया जलप्रपात, निन्दी जलप्रपात, लवापानी, महादेव मंडा, अखिलेश्वर धाम, बुढ़वा महादेव सहित अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोग नववर्ष का स्वागत करेंगे. जिले में नववर्ष को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. वर्ष के अंतिम दिन लोग हंसी-खुशी के साथ विदा करते हुए नये वर्ष का स्वागत उल्लास के साथ करने में अभी से ही जुट गये हैं.
पिकनिक स्पॉट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
एसपी कार्तिस एस ने बताया कि जिले के तमाम पिकनिक स्पॉटों में सुरक्षा के बंदोबस्त किये गये हैं. महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गयी है. असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




