ठगों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात उड़ाये

लोहरदगा. शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के घर से अज्ञात ठगों ने गहना साफ करने के नाम पर ठगी कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार चिकित्सक घर पर नहीं थे. इसी बीच ठगों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी से गहना साफ करा लेने का अनुरोध किया. महिला अपने गहनों की सफाई के लिए […]
लोहरदगा. शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के घर से अज्ञात ठगों ने गहना साफ करने के नाम पर ठगी कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार चिकित्सक घर पर नहीं थे. इसी बीच ठगों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी से गहना साफ करा लेने का अनुरोध किया. महिला अपने गहनों की सफाई के लिए गहने दिये. जैसे ही महिला घर के अंदर घुसी, मौका देख कर ठग वहां से लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सक द्वारा सदर थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




