:::: हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया

फोटो- एलडीजीए-1 प्रशिक्षण शिविर में शामिल हज यात्री.लोहरदगा. जिला हज क मेटी के तत्वावधान में कादिर लेन स्थित मो हासिम के आवासीय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोहरदगा व गुमला जिला के हज यात्री शामिल हुए. शिविर में हज यात्रा से संबंधित अनेक तरह की जानकारी उन्हें दी […]
फोटो- एलडीजीए-1 प्रशिक्षण शिविर में शामिल हज यात्री.लोहरदगा. जिला हज क मेटी के तत्वावधान में कादिर लेन स्थित मो हासिम के आवासीय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोहरदगा व गुमला जिला के हज यात्री शामिल हुए. शिविर में हज यात्रा से संबंधित अनेक तरह की जानकारी उन्हें दी गयी. मो हासीम ने कहा कि हज यात्रा पर जानेवाले लोगों को प्रशिक्षण में दी जानेवाली सारी जानकारियों को जेहन मे रखना जरूरी है. यह उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है. हज यात्रा के पांच दिनों के अरफान, कुर्बानी, शैतान को कंकड़ी मारना, उमरा के तरीके, उमरा के फरायज वाजवात की भी जानकारी दी. शिविर में हज यात्रा पर जानेवाले यात्रियों का टीकाकरण भी किया गया. मौके पर मो सुहैल, हाजी वली अहमद, तामिर हुसैन, हाजी एजाज मल्लिक, हाजी शान मोहम्मद, हाजी सफीरउद्दीन सहित काफी संख्या हज यात्री मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




