बॉक्स ::::: स्कूल के प्रधानमंत्री को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

Updated at : 02 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
बॉक्स :::::  स्कूल के प्रधानमंत्री को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

फोटो- एलडीजीए-15 शिक्षक की पिटाई से रोती छात्रा. भ्ंाडरा/लोहरदगा. शिक्षक ने विद्यालय की प्रधानमंत्री छात्रा की बेरहमी से पिटाई की है. छात्रा ने डीएसइ को लिखित आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. राजकीय मध्य विद्यालय भंडरा का कक्षा 8वीं की छात्रा आकृति कुमारी ने बताया कि गुरुवार को दूसरी घ्ंाटी के समय […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-15 शिक्षक की पिटाई से रोती छात्रा. भ्ंाडरा/लोहरदगा. शिक्षक ने विद्यालय की प्रधानमंत्री छात्रा की बेरहमी से पिटाई की है. छात्रा ने डीएसइ को लिखित आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. राजकीय मध्य विद्यालय भंडरा का कक्षा 8वीं की छात्रा आकृति कुमारी ने बताया कि गुरुवार को दूसरी घ्ंाटी के समय कक्षा मंे शिक्षक राम सहाय उरांव आये और समाज विज्ञान पढ़ाने लगे तो आकृति कुमारी शिक्षक से बोली कि अभी अंगरेजी विषय का पीरियड है. अंगरेजी पढ़ा दीजिए. अंगरेजी पढ़ाने की मांंग विद्यालय की अन्य छात्रों ने भी की. इससे खफा शिक्षक राम सहाय उरांव ने छात्रा आकृति के साथ-साथ करीना कुमारी की भी पिटाई कर दी. छात्राओं की पिटाई के बाद शिक्षक अंगरेजी विषय पढ़ायें. शिक्षक से पिटाई के बाद छात्रा आकृति कुमारी घर आकर मामले की जानकारी अपने पिता शिबू उरांव एवं मां को दी. अभिभावकों द्वारा समझाने के बाद भी छात्रा रो-रो कर बेहाल है. छात्रा की मां बताती है कि आकृति विद्यालय से आकर खाना नहीं खा रही है. शिक्षक राम सहाय से संपर्क नहीं हो सका है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी : डीएसइ शिक्षक राम सहाय उरांव के पिटाई से चार वर्ष पहले भंडरा निवासी रंथू उरांव का बेटा सूरज उरांव की एक आंख खराब हो चुकी है. इस संबंध में डीएसइ प्रबला खेस बताती है कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी. शिक्षक दोषी हांेगे तो दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. प्रधानाध्यापक मुंगेश्वर बड़ाइक बताते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. बीइओ सुरेश चौधरी ने कहा कि शिक्षक ने गलत किया है, कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola