लोहरदगा विस सीट पर आजसू ही चुनाव लड़ेगी: आजसू

Published at :30 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा विस सीट पर आजसू ही चुनाव  लड़ेगी: आजसू

फोटो- एलडीजीए- 20 लाल गुडू नाथ शाहदेव.लोहरदगा. कंे द्रीय सचिव लाल गुडू नाथ शाहदेव ने कहा है कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की सदस्यता समाप्त होने के फैसले से पार्टी आहत जरूर है, लेकिन पार्टी और कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं है. पार्टी न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए पुन: जनता की अदालत में जायेगी […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 20 लाल गुडू नाथ शाहदेव.लोहरदगा. कंे द्रीय सचिव लाल गुडू नाथ शाहदेव ने कहा है कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की सदस्यता समाप्त होने के फैसले से पार्टी आहत जरूर है, लेकिन पार्टी और कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं है. पार्टी न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए पुन: जनता की अदालत में जायेगी और पूरे दमखम के साथ आजसू पार्टी मैदान में उतरेगी. शहीद सुदर्शन भगत के परिवार को उचित न्याय मिले, इसके लिए गांव-गांव जाकर न्याय यात्रा के माध्यम से सच्चाई बतायी जायेगी. इधर शहीद सुदर्शन भगत की बहन जयश्री भगत ने मांग की है कि स्व भगत के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए. इस पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जयश्री भगत के साथ मुख्यमंत्री से मिल कर इंसाफ की मांग करेगी. केस को पुन: खुलवाने की मांग के साथ-साथ केके सिन्हा के परिसर को शहीद स्थल घोषित करने की मांग की जायेगी. पुलिस द्वारा सही तथ्यों को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है इसलिए कमल किशोर भगत के मामले की एसआइटी जांच होनी चाहिए. लोहरदगा विधानसभा सीट आजसू की दो बार से सीटिंग सीट रही है, इसलिए आजसू ही उपचुनाव में यहां से चुनाव लड़ेंगी. साथ ही भाजपा को इस पर गंठबंधन धर्म निभाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola