::: दुर्घटना को अमांत्रित कर रहा झूलता बिजली का तार

Published at :29 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
:::  दुर्घटना को अमांत्रित कर रहा झूलता बिजली का तार

फोटो- एलडीजीए – 8 मैदान में झूल रहा बिजली का तार. किस्को/लोहरदगा. किस्को मिडिल स्कूल मैदान के बीच से गुजरनेवाली 11000 वोल्ट तारवाला खंभा टूट कर गिरने की स्थिति में आ चुका है. हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस मैदान के बगल में मिडिल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, दो कोचिंग सेंटर हैं. […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए – 8 मैदान में झूल रहा बिजली का तार. किस्को/लोहरदगा. किस्को मिडिल स्कूल मैदान के बीच से गुजरनेवाली 11000 वोल्ट तारवाला खंभा टूट कर गिरने की स्थिति में आ चुका है. हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस मैदान के बगल में मिडिल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, दो कोचिंग सेंटर हैं. प्रतिदिन इस मार्ग से सैंकड़ों लोग गुजरते हैं और कभी भी दुर्घटना हो सकती है. इस संबंध में किस्को मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापक मोहमद अस्लम ने बताया कि 17 जनवरी को उन्होंने विभाग के कार्यपालक को एवं 16 अप्रैल को बीडीओ किस्को को इसकी सूचना दी गयी है. कार्यपालक अभियंता ने तो स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई करने की बात कही थी. विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रमेश्वर उरांव का कहना है कि यहां प्रतिदिन लोग फुटबॉल खेलते हैं. कभी भी दुर्घटना हो सकती है. तार जमीन को छू रहा है. और बरसात के इस मौसम में दुर्घटना के आशंका प्रबल हो गयी है. लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क कर यहां की बिजली बंद करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola