एल- समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत: संतोष

Published at :28 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
एल- समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत: संतोष

लोहरदगा. यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक बीआइडी स्थित यदुवंशी भवन में कार्यकारिणी अध्यक्ष राज यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संतोष यादव ने कहा कि जिस तरह आज देश विकास कर रहा है. उसी तरह यादव समाज को भी आगे बढ़ने की जरूरत है. इसके लिए हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए. खासकर […]

विज्ञापन

लोहरदगा. यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक बीआइडी स्थित यदुवंशी भवन में कार्यकारिणी अध्यक्ष राज यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संतोष यादव ने कहा कि जिस तरह आज देश विकास कर रहा है. उसी तरह यादव समाज को भी आगे बढ़ने की जरूरत है. इसके लिए हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए. खासकर बालिकाओं की कम उम्र में शादी करने के बजाय उन्हें पढ़ाना चाहिए. वहीं राज यादव ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को सामाजिक बैठक में भाग लेने के लिए प्रेरित करें. जिससे उनके मन में समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध हो सके. मौके पर सुखदेव यादव, बिंदेश्वर यादव, अबिन यादव, सचिन यादव, अशोक, लाल मोहन यादव, शिवा यादव, राजेश यादव, संजय यादव, श्रवण यादव, उमेश यादव, दयानंद यादव, सत्यम यादव, भीम यादव, पवन यादव, राकेश यादव, अरुण यादव, सुबोध यादव, रितेश यादव, वरुण यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, अजीत यादव, नारायण यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola