ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक

लोहरदगा. झारख्ंाड ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक कचहरी रोड में ओम प्रकाश सिंंह की अध्यक्षता में हुई. ट्रक मालिकों द्वारा हिंडालको कंपनी की हठधर्मिता के कारण ट्रक चालकों सहित शहर के अन्य व्यवसायियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है. कंपनी इस क्षेत्र का दोहन कर रही है परंतु यहां के निवासियों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं […]
लोहरदगा. झारख्ंाड ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक कचहरी रोड में ओम प्रकाश सिंंह की अध्यक्षता में हुई. ट्रक मालिकों द्वारा हिंडालको कंपनी की हठधर्मिता के कारण ट्रक चालकों सहित शहर के अन्य व्यवसायियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है. कंपनी इस क्षेत्र का दोहन कर रही है परंतु यहां के निवासियों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखा रही है. कंपनी के खिलाफ पांच से सात मई तक हिंडालको गेट के सामने शांतिपूर्ण भुख हड़ताल किया जायेगा. भुख हड़ताल में ट्रक मालिकों, सभी राजनीतिक पार्टियों, सभी ट्रक ऑनर एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, टायर दुकान, गैरेज, मिस्त्री, पेट्रोल पंप, पार्ट्स दुकान, बाड़ी मिस्त्री, इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गयी है. बैठक में मो कै श, दीपक सर्राफ, मोकिम अख्तर, नौशाद खान, शशि भूषण सिंह, नीरज कुमार, राजू खान, गुडू, मो मिंटू,पवन सर्राफ, अफरोज खान, आजो खान, श्याम सिंह, कृष्ण मोहन साव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




