राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की बैठक

Published at :30 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की बैठक

लोहरदगा. श्रम अधीक्षक कार्यालय में श्रम अधीक्षक वैभवमणी त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया गया कि वे एक कार्यशाला का आयोजन करते हुए सभी अस्पतालों के संचालकों को इस विषय में प्रशिक्षण दें कि किस प्रकार उनके द्वारा किये गये क्लेम तकनीकी दिक्कतों से बाधित न हो. निजी […]

विज्ञापन

लोहरदगा. श्रम अधीक्षक कार्यालय में श्रम अधीक्षक वैभवमणी त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया गया कि वे एक कार्यशाला का आयोजन करते हुए सभी अस्पतालों के संचालकों को इस विषय में प्रशिक्षण दें कि किस प्रकार उनके द्वारा किये गये क्लेम तकनीकी दिक्कतों से बाधित न हो. निजी अस्पतालों के संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अस्पताल के बाहर इस आशय की सूचना चस्पा करें कि इस अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभुकों का इलाज किया जाता है. निजी अस्पतालों को यह भी निर्देश दिया गया कि सभी हेल्थ कार्ड धारकों का आधार संख्या और बैंक खातों की जानकारियां एकत्रित करेंगे. निजी अस्पतालों को यह निर्देश दिया गया कि वे किसी भी दशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभुकों को हेल्थ कार्ड की सुविधा प्रदान करने से इंकार नहीं करेंगे. मौके पर सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि एवं इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola