पुलिस जवानों को अभ्यास कराया गया

लोहरदगा. पुलिस लाइन में राइट कंट्रोल मॉक ड्रिल के तहत पुलिस बल के जवानों को कई तरह के अभ्यास कराया गया. एसपी मनोज रतन चोथे के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष ड्रिल मेंं किसी भी स्थिति में निबटने को लेकर तैयारी की गयी. विधि व्यवस्था, बंद या अन्य विषम परिस्थिति के दौरान अभ्यास के अभाव […]
लोहरदगा. पुलिस लाइन में राइट कंट्रोल मॉक ड्रिल के तहत पुलिस बल के जवानों को कई तरह के अभ्यास कराया गया. एसपी मनोज रतन चोथे के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष ड्रिल मेंं किसी भी स्थिति में निबटने को लेकर तैयारी की गयी. विधि व्यवस्था, बंद या अन्य विषम परिस्थिति के दौरान अभ्यास के अभाव में कई बार पुलिस प्रशासन के समक्ष उत्पन्न होनेवाली समस्या को देखते हुए एसपी ने अभ्यास का आयोजन किया. अभ्यास के तहत जवानों को टियर गैस, लाठी चार्ज, रबर बुलेट फायर, वज्र वाहन, वाटर कैन फायर का अभ्यास कराया गया. एसपी ने कहा कि चार मई 2015 को स्थानीयता के मुद्दे को लेकर बंद के दौरान कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है तो यह अभ्यास कारगर होगा. बंद के दौरान मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गयी है. एसपी को उम्मीद है कि बंद शांतिपूर्ण संपन्न होगा. मौके पर सार्जेंट संजय कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




