डाक विभाग के फ्रेंचाइजी आउट लेट का शुभारंभ किया गया

लोहरदगा. शहर के शास्त्री चौक में स्थित भारतीय डाक विभाग का फ्रेंचाइजी आउट लेट का शुभारंभ डाक विभाग के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक कुमार अनूप ने फीता काट कर किया. कहा कि आम जनता की सुविधा के मद्देनजर सरकार ने निजी क्षेत्र में डाक विभाग का फ्रेंचाइजी आउट लेट खोलने का निर्णय लिया है. निजी प्रतिष्ठानों […]
लोहरदगा. शहर के शास्त्री चौक में स्थित भारतीय डाक विभाग का फ्रेंचाइजी आउट लेट का शुभारंभ डाक विभाग के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक कुमार अनूप ने फीता काट कर किया. कहा कि आम जनता की सुविधा के मद्देनजर सरकार ने निजी क्षेत्र में डाक विभाग का फ्रेंचाइजी आउट लेट खोलने का निर्णय लिया है. निजी प्रतिष्ठानों में डाक विभाग के समतुल्य काम होने से आम जनता को काफी सुविधा होगी. साथ ही शिक्षित बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा. कहा कि शास्त्री चौक के अलावे पुराना शुक्र बाजार के समीप भी डाक विभाग का फ्रेंचाइजी आउट लेट खोला गया है.
मौके पर लोकेश कुमार केशरी ने कहा कि प्रतिष्ठान में डाक विभाग से संबंधित रजिस्ट्री डाक, स्पीड पोस्ट, स्टांप आदि के अलावे अन्य कार्य होंगे. मौके पर आरके दास, एसपीएम, लक्ष्मण राम, उपेंद्र यादव, संजय कुमार सुमन, रामशरण साहू, राधेश्याम प्रजापति, धनंजय अग्रवाल, प्रवीण चौधरी, रवि कुमार, उदय केशरी, प्रकाश दुबे, दिपू वर्मा, दिलीप कांस्यकार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




