सफाई के नाम पर जेवर ठगे

Published at :17 Apr 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई के नाम पर जेवर ठगे

अज्ञात युवकों ने उड़ाये एक लाख रुपये का आभूषण लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के शास्त्री चौक निवासी श्यामजी प्रसाद की पत्नी सरिता देवी से गहना सफाई के नाम पर आये दो युवकों ने सोना एवं चांदी के लगभग एक लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिये. लगभग 2 बजे दो युवक श्यामजी प्रसाद के घर आये […]

विज्ञापन
अज्ञात युवकों ने उड़ाये एक लाख रुपये का आभूषण
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के शास्त्री चौक निवासी श्यामजी प्रसाद की पत्नी सरिता देवी से गहना सफाई के नाम पर आये दो युवकों ने सोना एवं चांदी के लगभग एक लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिये.
लगभग 2 बजे दो युवक श्यामजी प्रसाद के घर आये तथा उनकी पत्नी सरिता देवी से गहना साफ कराने की बात कही. पहले तो महिला ने युवकों को बहाना बना कर लौटाना चाही, लेकिन युवकों ने महिला को झांसे में ले लिया. युवकों द्वारा महिला से कोई एक जेवर साफ करने की जिद करने लगे. महिला पायल उतार कर युवकों को दी.
युवक कुछ केमिकल डाल कर महिला का पायल साफ कर दिये. उसके बाद कुछ केमिकल महिला को ये कह कर दिये कि बाकी जेवरात भी आप इस केमिकल से साफ कर सकती हैं.
इसके बाद दोनों युवक घर से निकल गये. युवकों के घर से निकलते ही महिला ने उत्सुकतावश अपने सोने की दो चेन, कान की बाली, मंगलसूत्र, लॉकेट सहित कई आभूषण एक कटोरी में डाल कर सफाई करने के लिये रखी. इसी बीच दोनों युवक पुन: घर में ये कहते हुए घुसे कि मेरी डायरी छूट गयी है.
महिला द्वारा कटोरी में रखा सोने के आभूषण को युवकों ने देखते ही कहा कि मैडम केमिकल के साथ उबला हुआ हल्दी डालिये, तभी आपका आभूषण साफ हो पायेगा. इतने में महिला हल्दी पाउडर लेने अपने किचन में चली गयी. महिला के किचन में जाते ही दोनों युवक कटोरी में रखा जेवरात उड़ा ले गये. महिला ने बताया कि युवकों ने मध्य प्रदेश से आने की बात उन्हें बतायी.
उन्होंने उनको विजिटिंग कार्ड भी यह कह कर दिया कि आप रांची रेलवे स्टेशन के बगल में आकर कभी भी अपने आभूषण साफ करवा सकती हैं. महिला ने बताया कि विजिटिंग कार्ड में विभिन्न किस्म के जेवरातों की सफाई संबंधी बातें लिखी थी. उसमें दोनों युवकों का नाम पता लिखा नहीं था. युवक हरा शर्ट पहने हुए थे. दोनों की उम्र लगभग 30-35 वर्ष होगी. घटना की जानकारी सदर थाना में दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola