पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2015 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ राज मित्तल एवं विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. विनय कुमार सिंह ने संपूर्ण विश्व में पैदल चल कर पर्यावरण को संरक्षित करने तथा ग्लोबल […]
विज्ञापन
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ राज मित्तल एवं विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. विनय कुमार सिंह ने संपूर्ण विश्व में पैदल चल कर पर्यावरण को संरक्षित करने तथा ग्लोबल वार्मिग के खतरे से लोगों को अवगत कराने का बीड़ा उठाया है. उनका यह प्रयास देश एवं समाज के लिए सराहनीय कार्य है.
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने उनके इस प्रयास की प्रशंसा की एवं पर्यावरण के प्रति उनके इस लगाव की सराहना की. विनय सिंह प्रत्येक बच्चों को अपने-अपने घर पर पेड़ लगाने और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्या सुधा देवी, संगीता मित्तल, पूर्णिमा कुमारी, मालती देवघरिया, डॉली वर्मा, सुजाता देवघरिया, नीलम रजक, किरण तिर्की, आचार्य जर्नादन सिंह, सुधांशु वर्मा, सूरज साहू, अरुण बैठा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




