देश की रक्षा की शपथ ली

Published at :10 Apr 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
देश की रक्षा की शपथ ली

लोहरदगा : सीआरपीएफ कैंप रघुटोली में शौर्य दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को याद किया गया. इसके पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कमांडेंट आनंद झा को गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. कमांडेंट आनंद झा ने कहा कि शौर्य दिवस के मौके पर प्रत्येक यूनिट एवं संस्थान में […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सीआरपीएफ कैंप रघुटोली में शौर्य दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को याद किया गया. इसके पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कमांडेंट आनंद झा को गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. कमांडेंट आनंद झा ने कहा कि शौर्य दिवस के मौके पर प्रत्येक यूनिट एवं संस्थान में इस दिन को गर्व के साथ मनाते हुए इतिहास के स्वर्णिम गौरवपूर्ण लमहों क ो याद कर उन शहीदों, अधिकारियों को याद कर उन्हें गौरवान्वित करते हैं.
कहा कि नौ अप्रैल 1965 को तत्कालीन पमिी पाकिस्तान की सीमा से सटे कुछ भारतीय क्षेत्र पर अपना दावा स्थापित करने के लिए पाकिस्तान ने भारतीय सीमा चौकियों पर ऑपरेशन डेजर्ट हॉक चलाया था. यहां रन ऑफ कच्छ में सरदार और टॉप चौकियों का रखरखाव केंद्रीय पुलिस बल की द्वितीय बटालियन की चार कंपनियां कर रही थी. नौ अप्रैल को पाकिस्तान सेना की इन्फेंट्री ब्रिगेड ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कंपनी तथा सीमा चौकियों पर आक्रमण कर दिया.
बल के जवानों ने दृढ़तापूर्वक इसका विरोध करते हुए युद्ध कि ये तथा आक्रमण को निष्फल कर दिया. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 34 जवान मारे गये थे और चार को जवानों को जीवित पकड़ लिया गया था. इस आक्रमण में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ जवान भी शहीद हो गये थे तथा 19 जवानों को पाकिस्तानी सेना ने बंधक बना लिया था. द्वितीय बटालियन के कर्मियों की दृढ़ता और पराक्रम ने पाकिस्तानी ब्रिगेड को कई घंटों तक सामने नहीं आने दिया. सैनिक लड़ाई के इतिहास में यह अद्वितीय कार्य है. जिसमें अर्धसैनिक बल के छोटी सी टुकड़ी ने पूरे ब्रिगेड के सुनियोजित आक्रमण को विफल कर दिया. कहा कि केंद्रीय पुलिस बल के जवान देश में अमन एवं शांति बहाल रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने से भी नहीं चुकते.
शौर्य दिवस के मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों ने भारत की आन, बान व शान की खातिर पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी के साथ दायित्वों का निष्पादन करने का संकल्प लिया. मौके पर नरेंद्र सिंह, अजय सिंह, पवन यादव, शशांक गौड़, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola