महिलाएं जागरुक होंगी, तो समाज का विकास होगा : विधायक

Published at :08 Apr 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं जागरुक होंगी, तो समाज का विकास होगा : विधायक

महिला विकास मंडल का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लोहरदगा : महिला विकास मंडल का वार्षिक अधिवेशन समाहरणालय मैदान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कमल किशोर भगत, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत महिला मंडल की सदस्यों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया. कार्यक्रम में विधायक कमल […]

विज्ञापन
महिला विकास मंडल का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन
लोहरदगा : महिला विकास मंडल का वार्षिक अधिवेशन समाहरणालय मैदान में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कमल किशोर भगत, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत महिला मंडल की सदस्यों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया. कार्यक्रम में विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं महिला मंडल का गठन कर दहलीज से बाहर निकलने का काम किया है.
महिलाएं विभिन्न महिला विकास मंडल में शामिल होकर अपने परिवार तथा समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का सार्थक प्रयास कर रही हैं. महिलाओं के घर के दहलीज से बाहर आने से सामाजिक कुरीति पर भी अंकुश लगा है. साथ ही महिलाएं स्वावलंबी हो रही है. अपने परिवार के साथ साथ समाज के लिए भी प्रेरणास्नेत बन रही हैं. उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाने का प्रयास किया है. संजीवनी के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास काफी हद तक सार्थक रहा है.
उन्होंने कहा कि महिला मंडलों के ग्रेडिंग के लिए बैंको से जगह-जगह पर कैंप लगा कर सीड मनी देने का भी निर्देश दिया है.
महिलाएं प्रथम किस्त की शीड मनी लेकर कई रोजगार प्रारंभ की हैं. जिनसे वे स्वावलंबी तो हुई ही हैं, अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर महिला मंडलों में जुड़ी हैं. आज हर गांव टोले में महिला मंडल समूह बन चुका है. उन्होंने महिलाओं को आान किया कि महिलाएं सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यो में बढ़-चढ़ कर भागीदारी लें. आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं.
महिलाएं शिक्षित हो रही हैं तथा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है. जिससे समाज आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिये महिलाओं को आगे आना होगा. जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि महिलाएं महिला मंडलों में शामिल होकर न सिर्फ स्वावलंबी हुई है ं बल्कि उन्हें घर से बाहर निकलकर काम करने में बाहर का भी समझ आया है. आज महिलाएं सरकारी एवं गैर सरकारी संचालित योजनाओं में भी भागीदार बनी हैं.
कार्यक्रम का संचालन महिला विकास मंडल की सोहरा उरांव ने किया. उन्होंने बताया कि महिला विकास मंडल 2013 में शुरु किया गया था जो आज 26 गांव के 142 महिला मंडलों तक पहुंच बनायी है. महिला मंडल गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने जैसे सराहनीय कार्य कर रही हैं. मौके पर सूरज अग्रवाल, विश्वनाथ उरांव, अनिता साहू, जहांआरा बेगम, मुनिया उरांव, कलीम खान सहित महिला मंडलों की महिलाएं शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola