आंगनबाड़ी सेविकाओं ने धरना दिया

Published at :07 Apr 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने धरना दिया

लोहरदगा : समाहरणालय के समीप आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया. मौके पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि केंद्र में पोषाहार रेडी टू इट दिया जा रहा है जो बच्चों एवं माताओं के खाने लायक नहीं है. साथ ही गुणवत्ता भी कुपोषण दूर करने लायक नहीं है. धरना के पात सेविकाओं का एक […]

विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय के समीप आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया. मौके पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि केंद्र में पोषाहार रेडी टू इट दिया जा रहा है जो बच्चों एवं माताओं के खाने लायक नहीं है.

साथ ही गुणवत्ता भी कुपोषण दूर करने लायक नहीं है. धरना के पात सेविकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिल कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जिसमें रेडी टू इट तत्काल बंद करने, पूर्व की योजना चावल दाल को लागू करने, सेविकाओं का मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए सेविकाओं को 20 हजार एवं सहायिकाओं को 10 हजार रुपये देने, योग्यता के अनुसार शत-प्रतिशत सुपर वाइजर में बहाली करने, सेवा निर्मित द्वारा सेविकाओं एवं सहिकाओं की उम्र 60 वर्ष से बढ़ा कर 65 वर्ष करने, मीनी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सेविका के बराबर मानदेय देने एवं बच्चों के अनुसार पोषाहार खरीदारी का आदेश देने, पेंशन लागू करने एवं जीवन बीमा लागू करने की मांग की है. ज्ञापन सौंपनेवालों में उमेरा खातून, उर्मिला तिग्गा, प्रमिला उरांव, लीलमनी उरांव, नसीमा खातून, अखतरुण निशा आदि शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola