शंख नदी से बंद है पानी की आपूर्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2015 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

दो मशीने लगायी गयी थी, लेकिन एक मशीन की चोरी हो गयी गोपी कुंवर लोहरदगा : शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मची है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत कोयल नदी में पानी की दो मशीने लगायी गयी थी, लेकिन एक मशीन की चोरी हो गयी. जो आज तक नहीं मिली है. सिर्फ एक मशीन […]
विज्ञापन
दो मशीने लगायी गयी थी, लेकिन एक मशीन की चोरी हो गयी
गोपी कुंवर
लोहरदगा : शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मची है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत कोयल नदी में पानी की दो मशीने लगायी गयी थी, लेकिन एक मशीन की चोरी हो गयी. जो आज तक नहीं मिली है. सिर्फ एक मशीन के सहारे पूरे शहर की आबादी की प्यास बुझाने असफल प्रयास किया जा रहा है.
यह मशीन भी बार-बार खराब होती है. नये नियम के अनुसार लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेवारी पीएचइडी से लेकर नगर पर्षद को सौंप दी है. लोहरदगा में भी लगभग दो वर्ष पूर्व पानी आपूर्ति की व्यवस्था नगर पर्षद के जिम्मे हो गयी है. शहर में पानी की आपूर्ति के लिए कोयल एव शंख नदी में तमाम व्यवस्था है.
नगर पर्षद सिर्फ कोयल नदीवाले जलापूर्ति व्यवस्था को अपने जिम्मे लिया है. जबकि शंख नदी से पानी आपूर्ति करने की जिम्मेवारी अभी भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को मेकैनिकल विंग को की है.
शंख नदी से पानी की आपूíत पिछले कुछ समय से अचानक बंद कर दी गयी है. नदी का पानी भले ही सूख गया है, लेकिन नदी में स्थित कुआं में पानी है. शहर में पानी की बढ़ती किल्लत से जहां आम जनता परेशान हैं, वहीं यदि इस समस्या के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो गरमी में नागरिकों को पानी के लिये दर दर की ठोकरें खानी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




