धरोहरों को संजो कर रखने की आवश्यकता : मनीर उरांव

Published at :04 Apr 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
धरोहरों को संजो कर रखने की आवश्यकता :  मनीर उरांव

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के भगत कॉलोनी महादेव टोली में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. सबसे पहले पहान पुजार ने पारंपरिक ढंग से पूजा की. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि सरहुल हमारी संस्कृति की पहचान है. प्राचीन काल से ही सरहुल का त्योहार मनाया […]

विज्ञापन
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के भगत कॉलोनी महादेव टोली में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. सबसे पहले पहान पुजार ने पारंपरिक ढंग से पूजा की. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि सरहुल हमारी संस्कृति की पहचान है. प्राचीन काल से ही सरहुल का त्योहार मनाया जाता है.
आज आधुनिकता के प्रभाव से कुछ कमजोर हुआ था परंतु समाज के अगुवाओं ने फिर से हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को सही दिशा दी है. आज युवाओं, महिलाओं क ो समाज की रीति रिवाज को बनाये रखने के लिए सांस्कृतिक पहचान एवं धरोहरों को संजेकर रखने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि समाज बदलाव के कारण विखंडित होता है. आज भी समाज एकजुट एवं संगठित बना हुआ है. मौके पर राकेश उरांव, आशीर्वाद भगत, दिलमोहन उरांव, मनोज भगत, रामचंद्र गिरी, मनोहर उरांव, मनबोध उरांव, ताराकांत भगत, सरोज भगत, बैजनाथ उरांव, वीणा भगत, विवेक उरांव, सुशील भगत, सोमा उरांव, मंगल उरांव, दिनेश उरांव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola