समझौता के बाद ही ट्रकों का परिचालन शुरु हो

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मो युसुफ अली अंसारी उर्फ रिंकू एवं सुनील भगत ने कहा है कि जब तक पूर्णरुपेण समझौता नहीं हो जाता है, तब तक ट्रकों का परिचालन शुरू करवाना कंपनी के साथ मिलीभगत को दर्शाता है. इन लोगों ने अमती पानी और कुजाम चलनेवाले ट्रक मालिकों […]
लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मो युसुफ अली अंसारी उर्फ रिंकू एवं सुनील भगत ने कहा है कि जब तक पूर्णरुपेण समझौता नहीं हो जाता है, तब तक ट्रकों का परिचालन शुरू करवाना कंपनी के साथ मिलीभगत को दर्शाता है.
इन लोगों ने अमती पानी और कुजाम चलनेवाले ट्रक मालिकों से आग्रह किया है कि वे लोग अपने ट्रकों का परिचालन तब तक शुरू न करें, जब तक भाड़े पर पूर्णरुपेण समझौता नहीं हो जाता. कुछ लोग कंपनी से संतोष जनकवार्ता की बात कह कर ट्रक मालिकों को अपने निजी स्वार्थ के लिए गुमराह कर रहे है. आग्रह करनेवालों में गणोश विश्वकर्मा, नवीन जायसवाल डबलू, पंकज सिंह, नीरज तिर्की, मासूम, सगीर अंसारी, सचिन विश्वकर्मा, मो आदिल, रमेश विश्वकर्मा, मोईनउदीन, सुभाष गुप्ता, अजय पाडेय, साजिद खान, शकील अंसारी, सत्येंद्र मिश्र आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




