एकरारनामा के अनुसार ही की जा रही है चुंगी की वसूली

Published at :03 Apr 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
एकरारनामा के अनुसार ही की जा रही है चुंगी की वसूली

लोहरदगा : नगर परिषद के सैरातों की नीलामी डाक के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चलनेवाले वाहनों की चुंगी वसूली का नीलाम डाक लेनेवाले संवेदक बंगला मुहल्ला निवासी शोएब खान का कहना है कि नीलामी डाक एवं एकरारनामा के अनुसार ही चुंगी वसूली जा रही है. ठेकेदार का कहना है कि सत्र 2015-16 […]

विज्ञापन
लोहरदगा : नगर परिषद के सैरातों की नीलामी डाक के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चलनेवाले वाहनों की चुंगी वसूली का नीलाम डाक लेनेवाले संवेदक बंगला मुहल्ला निवासी शोएब खान का कहना है कि नीलामी डाक एवं एकरारनामा के अनुसार ही चुंगी वसूली जा रही है.
ठेकेदार का कहना है कि सत्र 2015-16 के लिये उन्होंने खुली नीलामी डाक में भाग लिया. इसके बाद सबसे अधिक बोली लगाते हुए 25 लाख 11 हजार रुपये में नगर परिषद द्वारा उन्हें स्वीकृति दी गयी. इसके बाद पहली अप्रैल से ऑटो के लिए 15 रुपये प्रतिदिन, मालवाहक टेंपो के लिए 15 रुपये, मालवाहक 407, पिकअप, मिनी पिकअप से 25 रुपये प्रति दिन, बस, ट्रक से 35 रुपये प्रतिदिन चुंगी वसूली का निर्देश है. उन्होंने कहा कि निलामी डाक से पहले नप कार्यालय में लगाये गये सूचना के अनुसार निविदा में भाग लिया और नगर परिषद के तय दर पर ऊंची बोली का ठेका हासिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola