यात्री सुविधाओं में सुधार नहीं

Published at :03 Apr 2015 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं में सुधार नहीं

कुडू (लोहरदगा) : कुडू न्यू बस स्टैंड की स्थिति में अब तक कोई सुधार हो पाया है. जबकि राजस्व प्राप्ति में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. जिला परिषद के माध्यम से सरकार को इस वर्ष सीधे तीन गुना राजस्व मिलने जा रहाहै. शौचालय, पानी निकासी, यात्रीशेड, पेयजल, वाहनों के ठहराव,गंदगी की सफाई समेत तमाम समस्या […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : कुडू न्यू बस स्टैंड की स्थिति में अब तक कोई सुधार हो पाया है. जबकि राजस्व प्राप्ति में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. जिला परिषद के माध्यम से सरकार को इस वर्ष सीधे तीन गुना राजस्व मिलने जा रहाहै. शौचालय, पानी निकासी, यात्रीशेड, पेयजल, वाहनों के ठहराव,गंदगी की सफाई समेत तमाम समस्या बनी हुई है.

18 लाख मिलेगा राजस्व : कुडू न्यू बस स्टैंड का उदघाटन 1994 में किया गया था. प्रारंभ काल से लेकर 2014 तक सालाना एक से पांच लाख रुपये राजस्व प्राप्ति होती थी. 2015-16 के लिए न्यू बस स्टैंड की नीलामी 18 लाख 57 हजार में की गयी, जो पिछले वर्ष 2014-15 के हिसाब से तीन गुना ज्यादा है. पिछले वर्ष पांच लाख 70 हजार में डाक हुई थी. राजस्व वसूली बढ़ने के साथ यात्राी सुविधा बढ़ेगी यह बड़ा सवाल बना हुआ है.

जजर्र शौचालय, पेयजल की सुविधा नहीं : जिला परिषद लोहरदगा ने स्टैंड की स्थापना काल के समय शौचालय का निर्माण कराया था. यहां आज तक पानी की व्यवस्था नहीं हो पायी है. तीन बार पानी के लिए बोरिंग कराया गया, तीनों नाकाम हो गया. वर्षों पूर्व शौचालय में लगाया गया दरवाजा, पैन टूट गया है. इससे महिलाओं को परेशानी होती है. शौचालय संचालक पानी बाहर से खरीद कर काम चला रहा रहा है. पूर्व मंत्री सघनू भगत के मद से शौचालय का निर्माण कराया गया था, जो वर्तमान में कूड़ादान बना हुआ है. पेयजल के लिए एक चापानल है. वाहन रुकते ही यात्राी पानी के लिए भटकते फिरते हैं.

एक यात्री शेड बनाया गया है जो यात्राियों के लिए कम, वाहन पड़ाव ज्यादा बन कर रह गया है. बस स्टैंड में सफाई का कोई ध्यान नहीं है. पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. नालियों की गंदगी सड़कों पर बह रहा है.

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है स्टैंड, सुरक्षा भगवान भरोसे : कुडू न्यू बस स्टैंड में सात राज्यों बिहार, बंगाल, ओड़िशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश एवं झारखंड के 10 जिले मेदिनीनगर, लातेहार, गढ़वा, चतरा, रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी व बोकारो तक के यात्राी वाहन आते-जाते हैं. न्यू बस स्टैंड में अंतिम यात्राी वाहन शाम सात बजे एवं सुबह पांच बजे आती है. इसके अलावा रात भर मालवाहक व प्रेस वाहन गुजरते हैं. यात्राी इन वाहनों से भी रात्रि में कुडू स्टैंड में उतरते हैं. विद्युत की कोई व्यवस्था नहीं है. पिछले पांच वर्षो से हाई मास्ट लाइट, वेपर लाइट की मांग हो रही है. विद्युत व्यवस्था न होने से शाम होने एवं दुकान बंद होते ही स्टैंड वीरान हो जाता है. यहां शाम में उतरने वाले यात्राियों से छिनतई, मारपीट, महिलाओं से छेड़खानी आम बात हो गयी है.

व्यवस्था में होगा सुधार : जिप अध्यक्ष : बस स्टैंड के संचालक जिला परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष जयवंती कुमारी भगत ने बताया कि राजस्व में बढ़ोतरी हुई है. सुविधा भी बढ़ेगी. ग्राम सभा के माध्यम से शौचालय, पानी निकासी के लिए नाली, पेयजल समस्या समाधान का प्रस्ताव मांगा गया है. प्रस्ताव आयेगा तो सभी काम होगा.

समस्या का समाधान होगा : उपाध्यक्ष : जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने बताया कि सभी समस्या का समाधान किया जायेगा. जो राजस्व आयेगा, उसी से विकास का काम भी कराया जायेगा. व्यवस्था में सुधार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola