अंजुमन इसलामिया अदलिया अदालत ने कई मामले सुलझाये

लोहरदगा. अदलिया अंजुमन इसलामिया द्वारा विभिन्न मुकदमों का निबटारा किया गया. आजम खा बनाम मिनहाज आलम के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद था, उसका समाधान किया गया. शमीम खान बनाम इमरोज मिरदाहा तलाक का सामान लेन देन का निबटारा किया गया. कुलसुम खातून बनाम हफीजुल अंसारी कुजरा का गाड़ी का मामला में सुलह कराया […]
लोहरदगा. अदलिया अंजुमन इसलामिया द्वारा विभिन्न मुकदमों का निबटारा किया गया. आजम खा बनाम मिनहाज आलम के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद था, उसका समाधान किया गया. शमीम खान बनाम इमरोज मिरदाहा तलाक का सामान लेन देन का निबटारा किया गया. कुलसुम खातून बनाम हफीजुल अंसारी कुजरा का गाड़ी का मामला में सुलह कराया गया.
खलील खान बनाम शेख जावेद आपसी विवाद को सुलह किया गया. जाकिर हुसैन बनाम जहीरउद्दीन के बीच दुकान के विवाद को तय किया गया. शकिला खातून बनाम मोबारक अंसारी के बीच पचास डीसमिल जमीन दिला कर फैसला सुनाया गया.
गुलनाज प्रवीण बनाम शमीम खान के बीच नाइंसाफी का मामला तय कराया गया. असमिना खातून बनाम जावेद कुरैशी के बीच तनाव को सुलह करते हुए अमन चैन से रहने की सलाह दी गयी. मौके पर शकील खान, प्रवेज सिद्दिकी, रिजवान खलिफा, हाफीज, नौशाद, नेगी, इम्तियाज खान, रजा अहमद, जियाउल हक, फिरोज शाह, मुमताज अंसारी, अनवर अंसारी, मनीर अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




