लीड :3::: महावीरी झंडों से पटा शहर

फोटो- एलडीजीए- 3 लहराते महावीरी झंडे.लोहरदगा. जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर है. विभिन्न अखाड़े अपने-अपने क्षेत्र में महावीरी झंडा लगा रहे हैं. शाम होते ही महावीर मंडल के सदस्य डंका बजा रहे हैं. महावीर मंडल द्वारा भक्ति गीत बजाये जा रहे हैं. हर ओर रामनवमी की धूम है. मंडल सदस्य बड़ी संख्या में […]
फोटो- एलडीजीए- 3 लहराते महावीरी झंडे.लोहरदगा. जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर है. विभिन्न अखाड़े अपने-अपने क्षेत्र में महावीरी झंडा लगा रहे हैं. शाम होते ही महावीर मंडल के सदस्य डंका बजा रहे हैं. महावीर मंडल द्वारा भक्ति गीत बजाये जा रहे हैं. हर ओर रामनवमी की धूम है. मंडल सदस्य बड़ी संख्या में महावीरी झंडा लेने लगे हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों से भी रामनवमी की तैयारी की सूचना मिल रही है. युवाओं की टोली भक्ति गीत के साथ नियमित डंका बजा रहे हैं. सेन्हा प्रख्ंाड की युवा टोली विभिन्न अखाड़ों का दौरा कर नियमित पूजा का जायजा ले रही है. शहर को महावीरी झंडों से पाट दिया गया है. रामनवमी को लेकर युवाओं मंे काफी उत्साह देखा जा रहा है. युवा डंका के साथ-साथ अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भी अभ्यास कर रहे हैं. युवक लाठी, तलवारबाजी के गुर सिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




