:::: भूख हड़ताल पर बैठे नगर पर्षद के कर्मी

Published at :03 Mar 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
::::  भूख हड़ताल पर बैठे नगर पर्षद के कर्मी

फोटो- एलडीजीए-11 भूख हड़ताल पर बैठे नप कर्मी.लोहरदगा. झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मियों ने तीन सूत्री मांग की प्राप्ति के लिए नगर परिषद परिसर में दो दिवसीय भूख हड़ताल के पहले दिन सभी कर्मियों ने प्रदर्शन किया. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासी, दलितों पर अत्याचार […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-11 भूख हड़ताल पर बैठे नप कर्मी.लोहरदगा. झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मियों ने तीन सूत्री मांग की प्राप्ति के लिए नगर परिषद परिसर में दो दिवसीय भूख हड़ताल के पहले दिन सभी कर्मियों ने प्रदर्शन किया. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासी, दलितों पर अत्याचार कर रही है. अयुब अंसारी ने बताया कि नप कर्मियों का दो दिवसीय भूख हड़ताल राज्य के तमाम निकायों में चल रहा है. इसके बावजूद भी सरकार के कान में जूं नहीं रंेग रहा है. कर्मियों की तीन सूत्री मांगों में वर्षों से कार्यरत दैनिकभोगी कर्मी को नियमित करने, स्थापना मद से वेतन भत्ता ग्रेच्युटी पंेशन आदि समेत व्यय की पूर्ण राशि सरकार अपने कोष से वहन करने, छठा वेतन का 70 प्रतिशत सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी पूर्ण राशि को अपने कोष से वहन करने की मांग की गयी. मौके पर गंंदुर टोप्पो, सोमा उरांव, रुस्तम अंसारी, प्रभा देवी, रमेश साहू, रोमनी देवी, कैरी देवी, उमेश कसेरा, ललित उरांव, बैजनाथ करुआ सहित राकेश कुमार सिंह, अशोक कुशवाहा, भारती देवी, सुरेंद्र उरांव, सुरेंद्र भगत, दुखु करुवा, किस्टो गोपाल पटनायक, सावित्री देवी, शशि प्रसाद, गणपति प्रधान, संजय प्रसाद, अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola