गरमी आने के पूर्व जल स्त्रोतों को सुरक्षित करें : डीसी

Published at :25 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
गरमी आने के पूर्व जल स्त्रोतों को सुरक्षित करें : डीसी

फोटो- एलडीजीए- 5 बैठक करते डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक हुई. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा को निर्देश दिया गया कि स्वच्छ पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए. इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 5 बैठक करते डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक हुई. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा को निर्देश दिया गया कि स्वच्छ पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए. इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि गरमी का मौसम आ रहा है. पीने के पानी के लिए हाहाकार होगा. इसके लिए जल स्त्रोतों के रखरखाव एवं उसकी मरम्मत आवश्यक रुप से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन के मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में कहा गया कि योजनाओं को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें. मौके पर कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा, जहींद्र कुमार भगत सहित विभाग के अभियंता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola