:3:::: अपहृत व्यवसायी का सुराग नहीं

Published at :25 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
:3::::  अपहृत व्यवसायी का सुराग नहीं

चेंबर के लोग डीसी, एसपी से मिल कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगायीफोटो- एलडीजीए- 6 डीसी से बात करते चेंबर का प्रतिनिधिमंडल.भंडरा/लोहरदगा. लोहरदगा का गल्ला व्यवसायी प्रकाश अग्रवाल का अपहरण मामले पर भंडरा थाना मंे कांड संख्या 14/2015 फिरौती के लिए मामला दर्ज किया गया है. प्रक ाश अग्रवाल का भाई दीपू अग्रवाल ने प्राथमिकी […]

विज्ञापन

चेंबर के लोग डीसी, एसपी से मिल कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगायीफोटो- एलडीजीए- 6 डीसी से बात करते चेंबर का प्रतिनिधिमंडल.भंडरा/लोहरदगा. लोहरदगा का गल्ला व्यवसायी प्रकाश अग्रवाल का अपहरण मामले पर भंडरा थाना मंे कांड संख्या 14/2015 फिरौती के लिए मामला दर्ज किया गया है. प्रक ाश अग्रवाल का भाई दीपू अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में सात अज्ञात क ा उल्लेख किया गया है. अपहरण के दूसरे दिन भी प्रकाश का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है. अपहरण के बाद से प्रकाश के परिजन परेशान हैं.डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपाअपह्रत व्यवसायी की कुशल बरामदगी को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं एसपी मनोज रजन चोथे से मिल कर ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि जिले में व्यवसायी बेखौफ अपने धंधे को चला रहे हैं. प्रकाश अग्रवाल की अपहरण की घटना के बाद व्यवसायी सशंकित एवं सहमे हुए हैं. पुलिस प्रशासन आम जनता को सुरक्षा देने के लिए कटिबद्ध है, बावजूद इसके व्यवसायी का अपहरण अपराधियों ने लिया है. 24 घंटे बीत जाने का बाद भी अपह्रत का पता नहीं लग सका है. यदि अपह्रत व्यवसायी की सकुशल वापसी में देर होती है या कोई घटना घटती है तो व्यवसायी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस तरह के अपराध के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. डीसी एवं एसपी ने संपूर्ण कार्रवाई करने व अपह्रत व्यवसायी को जल्द से जल्द बरामद कर लेने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में चंद्रशेखर अग्रवाल, कमल केसरी, अभय कुमार अग्रवाल, रितेश कुमार, अनीश कुमार, विनोद कुमार, सुबोध प्रसाद अग्रवाल, आशीष कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola