:3:::::: संयोजक मंडली आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देगा

झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठकफोटो- एलडीजीए-7 बैठक करते झारखंड आंदोलनकारी.लोहरदगा. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक विनोद भगत की अध्यक्षता में समाहरणालय मैदान में हुई. बैठक में उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद कोई प्रमाण न होने संबंधी चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि झारखंड वनांचल चिह्नितीकरण आयोग द्वारा […]
झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठकफोटो- एलडीजीए-7 बैठक करते झारखंड आंदोलनकारी.लोहरदगा. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक विनोद भगत की अध्यक्षता में समाहरणालय मैदान में हुई. बैठक में उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद कोई प्रमाण न होने संबंधी चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि झारखंड वनांचल चिह्नितीकरण आयोग द्वारा सभी अंचलांे को आंदोलनकारियों का आवेदन नोडल पदाधिकारी के पास भेजा गया है. आयोग ने आंदोलनकारी होने से संबंधित प्रमाण की मांग की है. जिसके बारे मेें विस्तृत चर्चा की गयी. चर्चा के क्रम में विनोद भगत ने कहा कि जिन आंदोलन कारियों के पास कोई प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें संयोजक मंडली द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. चूंकि आंदोलन में बहुत ऐसे लोग शामिल थे, जिनका न तो अखबार में नाम आया और न ही कभी वे जेल गये. लेकिन आंदोलन में सक्रिय रहे थे. वैसे लोगों को संयोजक मंडली द्वारा चिह्नित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जायेगा. इसी प्रमाण पत्र को आवेदन के साथ संलग्न कर आयोग के पास भेजा जाये, ताकि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभानेवाले को उचित सम्मान मिल सके. मौके पर विजय विद्यार्थी, दीपक वर्मा, छोटन विश्वकर्मा, संदीप पोद्दार, मुकुल वर्मा, बसंत किंडो, देवनारायण भगत सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




