चलंत लोक अदालत का आयोजन

लोहरदगा. विधिक जागरूकता द्वारा चलंत लोक अदालत का आयोजन हिसरी उर्दू मध्य विद्यालय में किया गया. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रौशन लाल शर्मा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से चलंत लोक अदालत का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में मामलों का निष्पादन किया […]
लोहरदगा. विधिक जागरूकता द्वारा चलंत लोक अदालत का आयोजन हिसरी उर्दू मध्य विद्यालय में किया गया. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रौशन लाल शर्मा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से चलंत लोक अदालत का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. उन्होंने उपस्थित लोगों को कानून एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जानेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. कहा कि लोक अदालत के माध्यम से भी लंबित मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. लोक अदालत में धन एवं समय दोनों की बचत होती है. इसमें दोनों पक्षों को सुलह के आधार पर समझौता किया जाता है. जिसमें दोनों पक्ष की जीत होती है. न्यायालीय मामलों में एक पक्ष हारता है तथा दूसरा पक्ष जीतता है. इसमें आपसी मनमुटाव कायम रहता है.जबकि लोक अदालत के माध्यम से हुए समझौते में आपसी सौहार्द बढ़ता है. उन्होंने आज 24 फरवरी से आयोजित लोक अदालत में पहुंच कर लाभ उठाने का आह्वान भी किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि लंबे खर्चीले कानूनी प्रक्रिया से बचने का एक मात्र माध्यम लोक अदालत है. आयोजित लोक अदालत में 40 मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर युगल किशोर प्रसाद, अधिवक्ता चंद्रशेखर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




