:3:::: रेलवे स्टेशन से मिला लगभग तीन महीने का अज्ञात बच्चा

Published at :22 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
:3::::  रेलवे स्टेशन से मिला लगभग तीन महीने का अज्ञात बच्चा

फोटो-एलडीजीए- 5 अज्ञात बच्चे को गोद में लिये दंपति.लोहरदगा. रेलवे स्टेशन में तीन महीने का अज्ञात बच्चा पाया गया. बच्चे को स्टेशन में चना बेचनेवाले दंपति देख कर उसे उठाया तथा कुछ देर इंतजार किया कि जिसका बच्चा होगा वे बच्चे को लेने जरूर आयेंगे. लेकिन जब कोई बच्चा लेने नहीं आया तो दंपति ने […]

विज्ञापन

फोटो-एलडीजीए- 5 अज्ञात बच्चे को गोद में लिये दंपति.लोहरदगा. रेलवे स्टेशन में तीन महीने का अज्ञात बच्चा पाया गया. बच्चे को स्टेशन में चना बेचनेवाले दंपति देख कर उसे उठाया तथा कुछ देर इंतजार किया कि जिसका बच्चा होगा वे बच्चे को लेने जरूर आयेंगे. लेकिन जब कोई बच्चा लेने नहीं आया तो दंपति ने इसकी सूचना चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी को दी. इसके बाद सीडबल्यूसी के सदस्यों ने इसकी जानकारी महिला थाना को दी. सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी रेलवे स्टेशन पहुंचे. खोजबीन के बाद भी किसी ने बच्चे को नहीं पहचाना. इसके बाद पुलिस बच्चे को थाना लेकर आयी. रांची लोहरदगा यात्री पैसेंजर आरएल 3 से लोहरदगा पहुंची किसी महिला ने बच्चे को स्टेशन परिसर पर रख कर, चलते बनी. बच्चा के रोने की आवाज सुन कर स्टेशन में मौजूद लोग वहां पहुंचे, लेकिन किसी ने बच्चे को नहीं उठाया. चना बेचनेवाले दंपति ने बच्चे को लेकर सीडबल्यूसी के सदस्यों को सूचना दी. पुलिस बच्चे को सीडबल्यूसी के सदस्यों को बुला कर सौंप दिया. अध्यक्ष मालती वर्मा के देखरेख में रखा गया है. मालती वर्मा ने बताया कि अज्ञात बच्चा को अपनाने वाला कोई योग्य परिवार मिल जायेगा तो बच्चे को सौंप दिया जायेगा. समाचार लिखे जाने तक कोई दंपति बच्चे को लेने नहीं पहुंचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola