बंधक बनाये गये चार लोगों को छुड़ाने की मांग डीसी से की

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव निवासी सोमरा महली ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपने परिवार के मजदूर चार सदस्यों को मुक्त कराने की मांग की है. सोमरा के आवेदन पर भंडरा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चारों को मुक्त करा कर वापस लाने की तैयारी कर ली गयी है. सोमरा महली ने अपने […]
भंडरा/लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव निवासी सोमरा महली ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपने परिवार के मजदूर चार सदस्यों को मुक्त कराने की मांग की है. सोमरा के आवेदन पर भंडरा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चारों को मुक्त करा कर वापस लाने की तैयारी कर ली गयी है. सोमरा महली ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मैं वर्ष उत्तरप्रदेश के जिला गाजीपुर थाना मरमुदीनपुर नेवादा के प्रदीप राम क ा खाना बनाने का काम करते थे. प्रदीप राम के कहने पर वह कचमची गांव से लीलावती देवी एवं उषा कुमारी, लोहरदगा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी बलिराम महली एवं सूर्यमुनी देवी को भी काम करने के लिए ले गया. मैं अपने काम के बदले मजदूरी की मांग की तो मुझे धमकी देकर भगा दिया गया. मेरे परिवार के चार सदस्यों को बंधक बना कर रख लिया गया. बंधक बने चारों मजदूर को छुड़ाने एवं मजदूरों द्वारा किये गये काम का मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है. भंडरा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि बंधक बने चारों मजदूर को उत्तरप्रदेश पुलिस की सहायता से छुड़ा लिया गया है. मजदूरांे को वापस उनका घर लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




