विकास में सभी का सहयोग जरूरी

Published at :14 Feb 2015 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
विकास में सभी का सहयोग जरूरी

लोहरदगा : जिले में 36वें उपायुक्त के रूप में मंजुनाथ भजंत्री ने पदभार ग्रहण किया. श्री भजंत्री ने निवर्तमान डीसी राजीव रंजन से प्रभार लिया. 2011 बैच के अधिकारी श्री भजंत्री ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि प्रशासन वजनता के बीच कोई दूरी नहीं होगी. जनता सीधे उनके कांटेक्ट में रहेगी. सभी […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में 36वें उपायुक्त के रूप में मंजुनाथ भजंत्री ने पदभार ग्रहण किया. श्री भजंत्री ने निवर्तमान डीसी राजीव रंजन से प्रभार लिया. 2011 बैच के अधिकारी श्री भजंत्री ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि प्रशासन वजनता के बीच कोई दूरी नहीं होगी.
जनता सीधे उनके कांटेक्ट में रहेगी. सभी को प्राथमिकता से देखा जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी, कर्मचारी दंडित किये जायेंगे. आदिम जनजातियों के कल्याण के लिए काम किया जायेगा. वित्तीय वर्ष की समाप्ति में 47 दिन बाकी है. योजनाओं की राशि नियमानुसार खर्च की जायेगी.
मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं होनी हैं. इन्हें कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जायेगा. जिले के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में तेजी लायी जायेगी. उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा.
2011 बैच के आइएएस अधिकारी है: नये उपायुक्त 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. कर्नाटक के रहने वाले मंजुनाथ भजंत्री इसके पूर्व कर्नाटक में भारतीय पुलिस सेवा में काम कर चुके हैं. आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इन्फोसिस, रिलायंस में भी काम किया था. भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद ये गुमला में प्रशिक्षण प्राप्त किये. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद 2013 में चांडिल में एसडीओ 2014 में खूंटी में डीडीसी व 13.2.2015 को लोहरदगा के डीसी बनें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola