वारंटियों को गिरफ्तार करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 11:15 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने की अपराध नियंत्रण की समीक्षा, थाना प्रभारियों को निर्देश लोहरदगा : एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में एसपी ने सभी थानों के थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि स्थाई, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. जिन अपराधियों का कुर्की वारंट जारी है, उस पर भी […]
विज्ञापन
एसपी ने की अपराध नियंत्रण की समीक्षा, थाना प्रभारियों को निर्देश
लोहरदगा : एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में एसपी ने सभी थानों के थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि स्थाई, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. जिन अपराधियों का कुर्की वारंट जारी है, उस पर भी तत्काल कार्रवाई करते हुए कुर्की सुनिश्चित करें.
एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलायें. अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष योजना के तहत काम करें. जो क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है वहां पैनी नजर रखते हुए उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलायें. उग्रवादियों एवं अपराधियों की सूचना मिलने पर वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर कार्रवाई में जूट जायें.
उन्होंने थानों में लंबित मामलों का निष्पादन त्वरित गति से करने का निर्देश दिया. एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि यदि कोई फरियादी अपनी फरियाद लेकर थाना पहुंचे तो उसकी पूरी बात सुनने के बाद प्राथमिकी दर्ज करें. एसपी ने बैठक में कांडों के निष्पादन एवं अपराधियों की धर पकड़ में कोताही बरतनेवाले थाना प्रभारियों को फटकार भी लगायी. मौके पर एसडीपीओ सादीक अनवर रिजवी, डीएसपी कृष्णा कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मनीष कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहु, सूर्यकांत बड़ाइक, विनोद कुमार, राम प्यारे राम, मनोज कुमार मिश्र, रामजी प्रसाद, खन्त्रर हरिजन सहित अन्य थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




