बिल बकाया वसूली अभियान

लोहरदगा : बिजली विभाग के द्वारा एसडीओ अनुप कुमार के नेतृत्व में बिजली बिल बकाया वसूली अभियान चलाया गया. कई बकायेदारों का बिजली बिल बकाया रहने के कारण लाइन भी काट दिया गया. विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि जिन किसी का भी बिजली बिल पांच हजार रुपये से ज्यादा बकाया है, वे अविलंब […]
लोहरदगा : बिजली विभाग के द्वारा एसडीओ अनुप कुमार के नेतृत्व में बिजली बिल बकाया वसूली अभियान चलाया गया. कई बकायेदारों का बिजली बिल बकाया रहने के कारण लाइन भी काट दिया गया.
विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि जिन किसी का भी बिजली बिल पांच हजार रुपये से ज्यादा बकाया है, वे अविलंब पैसा जमा कर दें, नहीं तो उनकी बिजली काट दी जायेगी.
इस अभियान के क्रम में कई लोगों ने गलत बिलिंग की भी शिकायत की. इस पर सहायक अभियंता अनुप कुमार ने क हा कि जिनके भी बिल में किसी भी तरह की त्रुटि है तो कार्यालय पहुंच कर उसे सुधरवा लें. मौके पर बिजली विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




