खाया-पीया व फोन कर दिया कि हो गया अपहरण

Published at :15 Jan 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
खाया-पीया व फोन कर दिया कि हो गया अपहरण

लोहरदगा : वन विभाग के एक फोरेस्टर के चक्कर में मंगलवार को रात भर वन विभाग के कर्मी परेशान रहे. जानकारी के अनुसार फोरेस्टर मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बनाया. सोबरन टोली स्थित एक आवास में बत्तख की पार्टी चली. खाने पीने के बाद वे कहीं चले गये बाद में […]

विज्ञापन
लोहरदगा : वन विभाग के एक फोरेस्टर के चक्कर में मंगलवार को रात भर वन विभाग के कर्मी परेशान रहे. जानकारी के अनुसार फोरेस्टर मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बनाया.
सोबरन टोली स्थित एक आवास में बत्तख की पार्टी चली. खाने पीने के बाद वे कहीं चले गये बाद में उन्होंने अपने कुछ साथियों को फोन कर अपना अपहरण कर लिये जाने की बात कही.
उन्होंने कहा कि उनके साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया है. छुट्टी के बावजूद बुधवार को वन विभाग के लोग बदहवास स्थिति में थाना पहुंचे और थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू को बताया कि उनके सहकर्मी का उग्रवादियों ने अपहरण कर लिया है. वे 13 जनवरी को अवैध वन कटाई की शिकायत पर वन क्षेत्र गये थे. थाना प्रभारी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि मामला अपहरण का मामला नहीं है.
थाना प्रभारी सोबरन टोली इलाके में जाकर पड़ताल की तो उन्हें मालूम हुआ कि फॉरेस्टर वनों की अवैध कटाई की शिकायत पर कहीं नहीं गये थे. बत्तख की पार्टी में वे जम कर खाये पीये और फिर कहीं चले गये. जब तक थाना प्रभारी सोबरन टोली से थाना पहुंचे, तब तक मालूम हुआ कि फॉरेस्टर गुमला स्थित अपने आवास पहुंच गये हैं. इधर उनके फोन के बाद गुमला से उनके परिजन उनके तलाश में लोहरदगा पहुंच गये थे.
सूचना के बाद वन विभाग के लोग अपने घर गये और फॉरेस्टर के परिजन गुमला लौट गये. इस घटना की चर्चा जोरों पर है. बहरहाल मामला जो भी हो, सदर थाना प्रभारी ने गुरुवार को फॉरेस्टर को थाना बुलाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola