स्वामी जी के आदर्शों को अपनायें: शैलेंद्र

Published at :12 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी जी के आदर्शों को अपनायें: शैलेंद्र

एलडीजीए-13 जयंती के मौके पर प्रमाण पत्र देते शिक्षक.लोहरदगा. इंटर कॉलेज किस्को में स्काउट गाइड शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि मजबूती जीवन व कमजोरी ही मृत्यु है. स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं को दिये गये संदेश को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. वहीं […]

विज्ञापन

एलडीजीए-13 जयंती के मौके पर प्रमाण पत्र देते शिक्षक.लोहरदगा. इंटर कॉलेज किस्को में स्काउट गाइड शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि मजबूती जीवन व कमजोरी ही मृत्यु है. स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं को दिये गये संदेश को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. वहीं स्काउटिंग से जुड़े रोवर रेंजन को सामाजिक दायित्वों का एहसास दिलाया और चरित्र निर्माण में स्काउटिंग को सहायक कहा. मौके पर प्राचार्य अबदुल्लाह परवेज, कौशल शाहदेव, धनेश्वर केरकेटटा, शमसाद अंसारी, हरि उरांव, संदीप साहू, मेघा कुजूर, सुनीता कुमारी, संतोषी बेक, सुनीता कुजूर, महबूब आलम, पतरस तिर्की, गुलनाज प्रवीण, एमलेन मिंज, अरुण साहू, हेमंत साहू आदि मौजूद थे. इधर, यतिराज डिवाइन पार्क स्कूल में भी विवेकानंद की जयंती बनायी गयी. मौके पर रितेश कुमार, बलबीर देव, बीके बालानिजप्पा, सुनैना दुबे, बबीता देवी, सुजाता, निर्मला, स्वाती, प्रवीण देव आदि मौजूद थे. ग्रेटर त्रिवेणी टायनी टास्क में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर रघुवीर शर्मा, रूबी अग्रवाल, पूनम सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद थे. समग्र आदिवासी कला विकास केंद्र द्वारा सीठियो मध्य विद्यालय में विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर राजेश भगत, बिंदेश्वर शुक्ला, सिलवंती केरकेट्टा, प्रभा, पूना महली, गौतम, शिवशंकर, अमित, सुदन, नारायण, अवध ठाकुर आदि मौजूद थे. भक्सो मध्य विद्यालय में भी विवेकानंद जयंती मनायी गयी. मौके पर रविंद्र दत्ता, नील सोरेन खाखा, गजेंद्र भगत, वीणा पन्ना, पुष्पा बाखला, कृष्णा, नीलम देवी, अनिता देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola